ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

मामला भलपहरी के नवाटोला गांव का

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के भलपहरी ग्राम पंचायत के नवाटोला निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत शनिवार की सुबह ज़हरीले जन्तु के काटने से हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया ‌।

थाना क्षेत्र के भलपहरी ग्राम पंचायत के नवाटोला गांव निवासी 55 वर्षीय फूलबस पत्नि बाजीलाल सुबह घर पर जगने के बाद कपड़ा हटा रही थी। कपड़े में छिपे विषैला जन्तु था जिसके काट लिया। महिला के शोर सुनकर हडकम्प मंच गया ।आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागे।भलपहरी गांव से अस्पताल की दुरी होने के कारण जब तक महिला को लेकर अस्पताल पहुंचते तब तक अचेत हो गई। चिकित्सकों ने उपचार के पहले ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?