बरसात ने ली गरीब किसान की नींद, रातों-रात ढह गया आशियाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- लसड़ा गाँव का मामला, पीड़ित ने मांगा मुआवज़ा

सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लसड़ा में बीती रात रुक-रुक कर हो रही बरसात ने एक किसान का आशियाना छीन लिया। तेज़ बरसात से किसान नारायण यादव का कच्चा मकान अचानक ढह गया। घटना में घर का अधिकांश गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे किसान के सामने संकट का पहाड़ खड़ा हो गया है।

पीड़ित किसान नारायण यादव ने बताया कि रात के समय बरसात के चलते मकान अचानक गिर पड़ा, जिससे परिवार दहशत में आ गया। हालांकि किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर उजड़ जाने से परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। उन्होंने सुबह ही हल्का लेखपाल को मामले से अवगत कराया, लेकिन घंटों इंतज़ार करने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

नारायण यादव ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि बरसात से हुए नुकसान का उचित सर्वे कराकर उन्हें मुआवज़ा दिलाया जाए ताकि परिवार दोबारा अपना आशियाना खड़ा कर सके। गाँव के लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन लापरवाही के कारण पीड़ित परिवार और अधिक संकट झेलने पर मजबूर है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?