शिक्षक संघ चुनाव सम्पन्न, राघवेंद्र त्रिपाठी बने ब्लॉक अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- चोपन ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ निर्वाचन, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

चोपन (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र की चोपन इकाई का चुनाव बीआरसी केंद्र चोपन के अधीनस्थ प्राथमिक विद्यालय खैरटिया प्रथम में संपन्न हुआ। चुनाव में सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भागीदारी कर संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौबे की देखरेख में हुए इस निर्वाचन में सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद्र कुमार चौहान महामंत्री, मनीजर प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपू ज्योति संयुक्त मंत्री तथा रोशन कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निर्वाचन प्राधिकारी के समक्ष गोपनीयता की शपथ ली।

जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाओं का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बीएलओ की ड्यूटी शिक्षकों से कराए जाने को गैर-संवैधानिक बताते हुए एकजुटता पर बल दिया। वहीं, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि संगठन सदैव शिक्षकों की समस्याओं को उठाने और उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन हमेशा शिक्षक हित में तत्पर रहेगा और सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

चुनाव के दौरान जिला महामंत्री हुकूम चंद्र, संयुक्त मंत्री राजेश कुमार जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अभिषेक यादव, अमित सेठ, नवीन द्विवेदी, विनय कुमार त्रिपाठी, पंकज ठाकुर, आशा मिश्रा, संतोष कुमार पटेल, शीला यादव, शैलेंद्र राय, गीता यादव, सौम्या निगम, रिचा पटेल, गरिमा सिंह, प्रदीप बसु, शशांक यादव, मृत्युंजय सिंह, लाल कुमार बैंस, अजय कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?