नौगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, घर, दुकानों और स्कूलों में घुसा पानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नौगढ़ मार्केट पानी-पानी हो गया है, जिससे दुकानों और घरों में पानी घुस गया है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानों का सामान खराब, हजारों रुपये का नुकसान

दुकानदारों ने बताया कि पानी घुसने से उनके हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया है। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से पानी निकालने के लिए जग और बाल्टियों का सहारा ले रहे हैं। कूड़ा रजवाहा माइनर की सफाई सही से नहीं होने से ओवरफ्लो हो गया, जिसके कारण पानी सड़क पर बहने लगा और घरों और दुकानों के अंदर घुस गया।

शैक्षिक संस्थानों पर भी पड़ा असर

भारी बारिश का असर शैक्षिक संस्थानों पर भी पड़ा है। नौगढ़ के पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान पूरी तरह पानी से भर गया है। वहीं, राजकीय महाविद्यालय के गेट और परिसर में भी पानी घुस गया है, जिसके चलते छात्रों को पानी से होकर कॉलेज जाना पड़ रहा है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

आवागमन बाधित, कई गांवों का संपर्क टूटा

भारी जलभराव के कारण कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट चुका है। लोग अपने-अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?