नेत्र शिविर में 397 मरीजों का हुआ उपचार, 112 मरीज मोतियाबिन्द के हुए चिन्हित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड के सेवाकुंज आश्रम कारीडाड में शुक्रवार को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा  निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे 397 मरीजों का उपचार किया गया और 112 मरीजों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित कर आपरेशन के लिए भेजा गया।

विकास खण्ड बभनी के सेवाकुंज आश्रम कारीडाड में श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का उद्घाटन डा व्यास चन्द विश्वकर्मा ने किया। शिविर में 397 मरीजों के नेत्र की जांच किया गया।इस दौरान 141 मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान किया गया।जिसमें से 112 मरीजों को चित्रकूट आपरेशन के लिए भेजा गया। शिविर में 236 मरीजों को का दवा व चश्मा वितरित किया गया।इस दौरान डा पहुंचे कर आपरेशन के लिए भेजा गया।

इस अवसर पर डॉ. हेमराज, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्याम द्विवेदी, डॉ. विक्रम सिंह पटेल, ऑप्टिशियन दयाराम सिंह, नेत्र मित्र उमर यादव व काउंसलर दिलीप कुशवाहा की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रमुख सोनभद्र डॉ. हीरालाल, केंद्र प्रभारी मिथिलेश सिंह, लालजी सुमन, श्रद्धा जागरण प्रमुख शिव प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?