एसडीएम की छापेमारी में दुकान छोड़ भागा दुकानदार,लाइसेंस निलम्बित और दुकान सील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कोन में छापेमारी के दौरान मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलम्बित करते हुए एफआईआर हुआ दर्ज

सदर एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मधुपुर बाजार में की छापेमारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में उर्वरक की कमी को लेकर किसानों द्वारा प्रदर्शन करने को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के खाद एवं बीज भण्डारों पर अचौक निरीक्षण किया गया। बुद्धवार को सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व विभाग, कृषि विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौर्या खाद भण्डार मधुपुर प्रतिष्ठान बन्द करके भागने के कृत्य किये जाने पर प्रतिष्ठान को सील, उर्वरक प्राधिकार पत्र  DAO/SNB/646 तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर बुद्धवार को संयुक्त टीम उत्कर्ष द्विवेदी ज्वांइट मजिस्ट्रेट सदर, कमलेश कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी एवं देवेन्द्र सिंह सहायक आयुक्त, सहायक निबन्धन सहकारिता द्वारा विकास खण्ड करमा के कस्बा मधुपुर में फुटकर उर्वरक विकेताओं के दुकान का निरीक्षण किया गया। जिसमे मेसर्स मौर्या खाद भण्डार मधुपुर नहर, प्रो० विजय नारायण के प्रतिष्ठान का निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान व गोदाम में उर्वरक यूरिया शून्य, डीएपी 30 बोरी, एसएसपी 45 बोरी, मेसर्स राधारमन अग्रवाल मधुपुर प्रो० राधारमन अग्रवाल प्रतिष्ठान मे यूरिया शून्य, आईपीएल ब्रांड की डीएपी 198, पीपीएल पारादीप ब्राण्ड एनपीके 25 बोरी, एसएसपी 17 बोरी पाया गया।

मेसर्स सोनाचल सब्जी बीज भण्डार के प्रतिष्ठान में उर्वरको का स्टाक शून्य पाया गया तथा मेसर्स न्यू प्रकाश बीज एवं मौर्या खाद भण्डार मधुपुर प्रो० शिव प्रकाश द्वारा प्रतिष्ठान बन्द करके भाग जाने का कृत्य किया गया, जिसके कारण मेसर्स मौर्या खाद भण्डार मधुपुर को उक्त टीम के द्वारा प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया तथा उर्वरक प्राधिकार पत्र DAO/SNB/646 तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया। 

वही 19 अगस्त को मे० मॉ विन्ध्यवासिनी इन्टर प्राइजेज प्रो० हरिहर प्रसाद पुत्र जमुना प्रसाद कस्बा मोहद्दीनपुर, बस स्टैण्ड कोन तहसील ओबरा के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोट एफआईआर दर्ज कराया गया है।  इनके यहां गोदाम में 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से डम्प पायी गयी, जिसके लिए इनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?