महिला संरक्षण को लेकर महिला थाना प्रभारी ने चलाया जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर दुद्धी महिला थाना प्रभारी संतु सरोज सहित जनपद पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित मिशन शक्ति टीमों व एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार एवं पम्प लेट वितरण करते हुए बताया गया महिला शक्ति हेल्पलाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, पुलिस आपात सेवा – 112, सीएम हेल्पलाइन – 1076 स्वास्थ्य सेवा – 102,एम्बुलेंस – 108,साइबर हेल्पलाइन – 1930 महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर युवतियों व महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी असुविधा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। आम नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?