नौगढ़ वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना 60वें दिन भी जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले नौगढ़ के जमुनी रेंज परिसर में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का धरना 60वे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग जानबूझकर उनकी सेवाओं का नियमितीकरण नहीं कर रहा है और न्यूनतम वेतन देने में भी टालमटोल की जा रही है।

धरने की अध्यक्षता महेंद्र यादव ने की जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सुदामा यादव ने किया।

धरने में मौजूद सुरेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2013 से 2023 तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए, लेकिन विभाग अब तक इसे लागू करने में नाकाम रहा है। वहीं, संचालन कर रहे सुदामा यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारी वर्षों से कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं और केवल आश्वासन देकर मामले को टालते जा रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में प्रमुख रूप से उपस्थित कर्मचारी जिलाजीत यादव, सत्येंद्र, रामजनम, मुन्नीलाल, सोनू, सूर्यकांत, मंजू, सीमा, वंदना, उषा, हेमंत, गोल्डी, सुरेंद्र यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?