डॉ भीमराव अंबेडकर के अधूरे कांरवा को बसपा ही आगे बढ़ा रही है: गुड्डू राम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बहुजन के नीतियों को आम जन तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता: बी सागर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष बी सागर की अध्यक्षता मे एक होटल के सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गुड्डू राम मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल व डॉ रामावतार चौहान मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल रहे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ओपी मौर्य जिला प्रभारी, रामविचार गौतम जिला प्रभारी व हीरालाल सायन रहे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी सेकरार अहमद ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सबसे पहले एक मिशन है, मिशन मूवमेंट आगे बढ़ाने के लिए समय-समय से जन्मे संतो गुरुओ महापुरुषों ने अपने जीवन को समर्पित कर दिया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भी अपने जीवन काल में शोषित वंचित समाज के लिए संघर्ष करते रहे। आज बाबा साहब के अधूरे कारवां को पूरा करने के लिए बहुजन नायक कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी का स्थापना कर कुमारी मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनाने का काम किया और कारवां चलता रहा आगे बढ़ता रहा।

इस कारवां को रुकने नहीं देना है लेकिन राजनीतिक मास्टर चाबी जब तक बहुजनों के हाथ में नही आएगी तब तक सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर चलने वाली बहुजन समाज का मूवमेंट आगे नहीं बढ़ पाए इसलिए सर्व समाज के हित के लिए बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने की जरूरत है तभी सर्व समाज के लोगों को मान सम्मान स्वाभिमान की रक्षा हो सकती है।

डा० रामावतार चौहान ने कहा कि आज वर्तमान की सरकार दलित शोषित वंचित समाज के साथ दुर्व्यवहार करने का काम कर रही है। इनको हर व्यवस्था से वंचित किया जा रहा है, चारों तरफ भ्रष्टाचार अत्याचार और गरीब से गरीब व्यक्तियों का शोषण कर रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है ऐसी सरकारों को बने रहने का कोई अधिकार नही है, बहुजन समाज के लोगों को जागना होगा।


डा० ओपी मौर्य ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के सेक्टर से लेकर बुथ तक संगठन को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर सेक्टर को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाकर मजबूती प्रदान करना है तभी आने वाले समय में हम सभी लोगों को मिलकर बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनाएं ज़रूरत है।

जिलाध्यक्ष बी सागर ने कहा कि कांशीराम के सपने को साकार करने के लिए जन-जन तक पहुंच कर बसपा सरकार में किए गए कार्यों का उल्लेख करना होगा और पुनः मिशनरी लोगों को साथ में लेकर बहन के सोशल इंजीनियरिंग को जन-जन तक पहुंचाना होगा तभी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर काम करने वाली बहुजन समाज पार्टी पुनः सत्ता में वापस आएगी।


बैठक में भगवान दास भारती, शेषधरपाल ,मोहन बाबू, बलवंत रंगीला ,सेकरार अहमद, उमेश कुशवाहा ,पवन प्रधान , प्रीतम गिरि, रमेश कुशवाहा, गोपाल दास कौशल ,कृष्ण कुमार उर्फ टांम बाबा गिरी, प्रेमनाथ गौतम ,अमन मौर्य ,मुन्ना लाल भारती ,अनीश भारती,राम लखन देहाती ,बाबूराम प्रजापति , डॉ शिव शंकर राव, संतोष पटेल, प्रदीप पाण्डेय,शंकर भारती ,बाबूराम प्रजापति सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?