तीन ज्वैलरी दुकानो में लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार में दो ज्वैलरी व बघौडा बाजार के एक ज्वैलरी की दुकान से शुक्रवार की रात चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपए मूल्य के आभूषण पर हाथ फेर दिया पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

मड़िहान थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी धीरज सोनी व राज सोनी की भावा बाजार में अलग-अलग ज्वैलरी की दुकान है।शुक्रवार की रात दुकान बंद कर दोनो अपने अपने घर चले गए। रात में सुनसान देख चोरों ने दोनो दुकानों के शटर का ताला काटकर दुकान में रखे नगदी व आभूषण उठा। 

शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुचे धीरज व राज ने दुकान का ताला टूटा देख हक्के बक्के हो गए। शटर खोले तो अंदर का सारा समान बिखरा पड़ा था। धीरज ने बताया कि दुकान में रखा 7500 रुपये नगद समेत लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये के सोने चादी के आभूषण चोर उठा ले गए।

वही बगल दुकानदार राज सोनी के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा 30000 रुपये नगद समेत डेढ़ से दो लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषण चोर उठा ले गए। दोनों बघौड़ा गांव निवासी चंदन सोनी ने बताया की शनिवार की सुबह लगभग 7:00 बजे दुकान खोलने गए तो दुकान के सटर का ताला टूटा हुआ देख होश उड़ गए।भागकर दुकान के अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ था,अलमारी टूटी हुई थी उसमें रखा सोने चांदी के जेवर गायब थे।

वही दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस जांच में जुट गए और सभी पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

इस संबंध में राजगढ़ थानाध्यक्ष रण विजय सिंह ने बताया कि चोरियों का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?