किशोरी की आत्महत्या मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मृतक किशोरी की पिता के तहरीर पर पुलिस ने किया कार्रवाई

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के लिए जबरन युवक द्वारा परेशान करने से आजिज अकर्ड आकर आत्महत्या करने के मामले में आज पुलिस ने आरोपी पप्पू बियार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक किशोरी के पिता की तहरीर पर किया है।


बता दें कि पिता के तीन दिन से गायब किशोरी के मामले में पुलिस ने क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।बता दें कि शुक्रवार की सुबह नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पिता ने पुत्री के गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में नाबालिग किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में 108बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि किशोरी के पिता लड़की की शादी कही और करना चाहते थे इससे लड़की खुश नहीं थी ।पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घटना की जांच किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?