एमबीएम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

माँ वैष्णो मॉडर्न स्कूल की तीनों शाखाओं में मनाया गया भव्य समारोह

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल की तीनों शाखाओं ब्रह्मनगर, जमगाई और परासी पाण्डेय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में तिरंगे की महक, गीतों की गूंज और बच्चों के उत्साह ने माहौल को विशेष बना दिया। तीनों शाखाओं में ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने किया। जिसके बाद राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से मातृभूमि को नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक रमाशंकर दुबे, प्रधानाचार्य सत्य देव कुमार श्रीवास्तव, शिक्षकगण, अभिभावकगण और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देंगे और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?