स्वाधीनता दिवस पर 28 लोगो ने किया स स्वैच्छिक रक्तदान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्र

सीआईएसएफ रिहन्द हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पिपरी, कन्हैया ट्रेडर्स अनपरा सोनभद्र, भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद एवं रेणुकूट प्रेस क्लब के सहयोग से हुआ सफल आयोजन

जिले को मिले बीसीटीवी बस में पहली बार हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जनपद के तीन स्थानो सीआईएसएफ रिहन्द हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, अनपरा बाजार एवं रेनुकूट में भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद व रेणुकूट प्रेस क्लब के सहयोग से भारत माता एवं देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण, भारत माता की जय के उदघोष के साथ फीता काट कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में कुल 28 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

पिपरी शिविर का शुभारंभ चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र व डिप्टी कमांडेंट मुकेश कुमार ने, अनपरा शिविर का शुभारंभ अनपरा के कई गणमान्य लोगों ने एवं रेणुकूट शिविर का शुभारंभ सीओ पिपरी अमित कुमार ने स्वयं पहली बार रक्तदान कर किया। जिले में पहली बार किसी संस्था द्वारा एक ही दिन में तीन स्थानों पर स्वैक्षिक रतदान शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के संयोजक उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक देवानंद मिश्र, स्वामी अरविंद सिंह, संतोष कुमार सिंह, आशीष पाठक, विकास राज व अविनाशी अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग के निदेशक डॉक्टर अजय कुमार शर्मा ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?