नौगढ़ में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर भैंस की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के भैंसोड़ा गांव में गुरुवार को भोर में एक परिवार की रोज़ी-रोटी छीन ली। अब्दुल कलाम का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसे के समय मकान के भीतर उनकी बंधी हुई भैंस मलबे में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आपको बता दे कि गुरुवार को भोर में करीब 3 बजे के आस पास अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई, जिससे आसपास के लोग घबरा गए। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान ढह चुका है। लोग तुरंत फावड़े और हाथों से मलबा हटाने लगे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भैंस का दम घुट चुका था।

भैंस की मौत से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है
अब्दुल कलाम के लिए यह भैंस सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि परिवार की आजीविका का अहम सहारा थी।

गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

ग्राम प्रधान लाल मोहम्मद ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा मैंने संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी है और परिवार को हरसंभव मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।”

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?