दो नाबालिग प्रेमी युगल की चाइल्ड लाइन ने पुलिस की मदद से रुकवाया विवाह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित मां काली मंदिर परिसर में बीते बुधवार कि शाम को दो नाबालिगों की शादी करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन स्थानीय जागरूक नागरिकों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मिले नंबर की सूचना पर पहुंचे चाइल्ड लाइन की त्वरित कार्रवाई से यह विवाह रुक गया।

सूत्रों के अनुसार स्थानीय थाना के महुली क्षेत्र के किशोर और कोन थाना अंतर्गत जुआजोत गांव की किशोरी के बीच प्रेम संबंध हो गया था। परिवारों को पता चलने पर उन्होंने चुपचाप मंदिर में विवाह का निर्णय लिया। दोनो परिवार के लोग तय समय पर मां काली मंदिर के परिसर मे पहुंचे ही थे कि किसी ने चाइल्ड लाइन को सूचना दे दिया। चाइल्ड लाइन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

वही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों नाबालिगों को रेस्क्यू कर थाने लायी और चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया और सुधा गिरी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?