सीएस पाण्डेय
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी के बभनी मण्डल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह बब्लू और जिला पंचायत सदस्य सुषमा गोड़ के नेतृत्व में बभनी मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से हुई और यह यात्रा पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए बभनी मोड़ थाने के पास सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, जैसे देशभक्ति नारों से माहौल गूंज उठा।इस अवसर पर लोगों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील भी की गई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।
तिरंगा यात्रा में सत्यनारायण तिवारी,गौतम कुमार, शिवप्रसाद, जवाहर जोगी, यदुवीर खरवार, रामानंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व देशभक्तों शामिल हुए।







