तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगो में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना:अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारत सरकार के निर्देश पर आज जनपद के सभी विकास खण्डो में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इसी के तहत सदर विकास खण्ड कार्यालय परिसर से हर घर तिरंगा अभियान ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी यात्रा में शामिल हुए।

यह यात्रा विकास खण्ड कार्यालय से उरमौरा, कलेक्ट्रेट गेट होते हुए वापस लौटी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए यात्रा में सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।


इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि 15 अगस्त को हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। हम स्वतंत्रता दिवस को पर्व के रूप में मनाते हैं आम जनता में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 

इस यात्रा में बीडीओ लाल जी शुक्ल, एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, एडीओ विनय मिश्रा, लेखाकार ओमप्रकाश, एडीओ एल अखिलेश कुमार, देवानंद पाठक, रईस अहमद, कमलेश कुमार, सत्यवती, मनोज पांडेय समेत ब्लॉक के कर्मी, सफाई कर्मी आदि लोग शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?