एचआईवी की सम्पूर्ण जानकारी के लिए डोर टू डोर चलेगा मन से जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

“अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस” पर एचआईवी/एड्स के प्रति किया जागरूकता कार्यशाला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जनपद मे राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन एक निजी नर्सिंग कालेज में किया गया। इस कार्यशाला में बताया गया कि लोगो मे एचआईवी यानी एड्स से बचने के लिए जागरूकता लाने के लिए सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि मन से जागरूकता अभियान को ग्राम पंचायत स्तर पर डोर टू डोर कैंपेन निजी विद्यालयों में रैली, नशा मुक्ति केन्द्रों,जिला कारागार, डिग्री कॉलेज आदि में जागरूकता कार्यक्रम चलाय जाएगा।

इस कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अशोक कुमार, सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र प्रभारी डा0 अमित कुमार चौहान, सीपीएम दिशा क्लस्टर मिर्जापुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद एचआईवी यानी एड्स से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में बताया गया कि एचआईवी किन किन कारणों से फैलता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। सुनील श्रीवास्तव एसएसके परामर्शदाता द्वारा मुख्य 4 कारण और बचाव के बारे में बताया गया तथा इंडेक्स के साथ साथ विंडो पीरियड के बारे में और निःशुल्क जाँच और इलाज के बारे में जानकारी दी गई।

वही मयंक पाण्डेय प्रबंधक संपूर्ण सुरक्षा केंद्र पर दी जाने वाली सुविधाओ के बारे में तथा एचआईवी, सिफिलिम से जुडी किसी भी प्रकार कि समस्या के समाधान के लिए संपूर्ण सुरक्षा केंद्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पर आने कि सलाह दी गयी।

इस मौके पर नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल जेया वनिता , डायरेक्टर  डॉ एके सिंह, डिप्टी सीएमओ डा० आरजी यादव, वाचस्पति मिश्रा, पुष्पेन्द्र शुक्ला, शिव शंकर सिंह, इंदु चौबे, सतीश सोनकर, अभिमन्यु दुबे, विमल सिंह, डा० संजय कुमार सिंह सहित पैरामेडिकल के छात्र-छत्राओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?