आदिवासी समाज हो संगठित और बच्चो की शिक्षा पर दे जोर: जय मंगल सिंह उरेती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन, रोड़ शो निकल निकाल दिया एकता का सन्देश

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनी में सड़क टोला स्थित सकरगली घुटरा मे आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। आदिवासी सम्मेलन में  गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन,भीम आर्मी ,गोड़वाना गणतंत्र पार्टी और समस्त आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया गया।

आदिवासी समाज के लोग बभनी के सड़क टोला के सकरनली घुटरा स्थित बड़ा देव धाम पर उपस्थित हुए।विश्व आदिवासी दिवस पर गोड़ी धर्म संस्कृति से धर्माचार्य ने आदिवासी संस्कृति से बड़ा देव धाम की पूजा अर्चना अपनी संस्कृति सभ्यता के माध्यम से कराई। जय मंगल सिंह उरेती प्रदेश अध्यक्ष जीएसयू ने सभी आदिवासी को संगठित रहने और अपने बच्चों पढ़ाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के बाद रोड़ शो का आयोजन किया गया जो बभनी के सड़क टोला से निकल कर असनहर, डूभा, नधिरा मोड़, किरबिल, देवरी होते हुए बभनडीहा के बड़ा देव धाम तक निकाला गया।

इस कार्यक्रम में नीरज मरकाम, नन्दलाल नेताम, महेन्द्र प्रसाद, देवीदयाल, रामसिंह कमरों, शेर सिंह ,बीरबल ,रामसरन सिंह, दीपनारायण राम चरित नेताम,जानसाय,राजेश कुमार सहित हजारों आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?