आचार्य बालकृष्ण ने योग व आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है:दुर्गेश योगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पतंजलि योग परिवार के सभी संरक्षक, कुशल मार्गदर्शक ,संयोजक , पदाधिकारीयों के मार्गदर्शन तथा , पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी,पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण यादव व जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय के नेतृत्व व सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक की अध्यक्षता में सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र नियमित योग कक्षा में आज प्रातःकालीन योग सत्र के पश्चात पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी  दुर्गेश व मिर्जापुर जनपद जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति शिवपुरत योगी के कर कमलों से आचार्य बालकृष्ण के मस्तक पर टीका लगाकर, माल्यार्पण कर भव्य आरती के साथ बडे धूमधाम से जन्म दिवस मनाया गया।

इस तत्पश्चात सभी अतिथियों दुर्गेश योगी, शिवमुरत , प्रमुख योग शिक्षक प्रतापगढ़ राजेश योगी का स्वागत, जनपद के प्रमुख संरक्षक, मार्गदर्शक ,संयोजक, पदाधिकारीयों द्वारा अंगवस्त्र व उपहार देकर किया गया। इस अवसर पर राज्य प्रभारी द्वारा पौधारोपण व पौध वितरण भी किया गया।

योग,आयुर्वेद आचार्य बाल कृष्ण महाराज के जन्मदिवस पर प्रकाश डालते हुए राज्य प्रभारी आदरणीय दुर्गेश योगी ने कहा कि आचार्य श्री का जन्म हरिद्वार में आज ही के दिन सन् 1972 में हुआ। आचार्य श्री आयुर्वेद और जड़ी बूटियो के ज्ञान में महारथ हासिल किए हैं और इसका प्रचार प्रसार करते हैं।

उन्होंने पतंजलि योगपीठ के माध्यम से आयुर्वेद और योग को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आज के दिन हम सभी को आचार्य श्री से प्रेरणा व संकल्प लेना चाहिए है कि हम अपने जीवन में योग और आयुर्वेद को अपनाएंगे तथा अपने जीवन को सफल बनाएंगे।


आज के इस शुभ अवसर पर बहन शालिनी और छाया तिवारी द्वारा पतंजलि योग समिति की सदस्यता ग्रहण कराया, इस दौरान राज्य प्रभारी द्वारा उन्हें रसीद व योग संदेश देकर सम्मानित किया गया।
पतंजलि योग परिवार जनपद में योग को घर-घर, जन-जन तक पहुंचने में मीडिया भाइयों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक को राज्य प्रभारी द्वारा अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


युवा योगी अनिल कुमार चौरसिया द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कर सभी को योग के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख योग शिक्षक विमल कुमार सिंह द्वारा आयुर्वेदिक पौधों से होने वाले लाभ को समझाया गया। वही दयानंद मौर्य व जितेंद्र सिंह द्वारा बहुत ही सुंदर गीत के माध्यम से सभी का स्वागत सम्मान किया गया।


कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ के साथ सभी उपस्थित जनों को फल मिष्ठान प्रसाद स्वरूप देकर हर्षोल्लास पूर्वक जन्मदिन/ जड़ी बूटी दिवस मनाया गया, कार्यक्रम का संचालन प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव व जिला प्रभारी किसान सेवा समिति अरुण कुमार द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव , युवा भारत जिला प्रभारी आदरणीय मयंक दुबे, प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव , भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख संरक्षक शेष मणी तिवारी, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, महिला पतंजलि योग समिति सोशल मीडिया राज्य प्रभारी बहन पल्लवी,बहन प्रभा पांडेय,चंद्र बहादुर सिंह, हीरालाल सिंह ,नागेश सिंह , शिवनाथ सिंह,गोपाल दास केसरी , बलदाऊ श्रीवास्तव, पन्नालाल सोनी ,हरी प्रसाद यादव ,विमल कुमार सिंह ,नागेंद्र नाथ चौबे ,रूप नारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण पांडेय,डॉक्टर मनोज चौधरी , अभय नारायण सिंह, संजय कुमार,अशोक कुमार गुप्ता ,सुरेश कुमार गुप्ता, रामबाबू ,पंचम, उमेश तिवारी ,प्रेम प्रकाश शुक्ला ,विनोद कुमार मिश्रा , संजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार पांडेय, उदय शंकर पांडेय, धर्मेंद्र चौरसिया, दिनेश कुमार पाठक ,विनोद कुमार शर्मा,पुरुषोत्तम प्रजापति, राजू प्रसाद सोनी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गोविंद नारायण सिंह, मुकेश सोनी, संतोष कुमार प्रजापति सुमित काफी संख्या में देवतुल्य योग साधक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?