सरकारी स्कूल मे पीडीए पाठशाला चलाने का आरोप, सपा विधायक सहित तीन नेताओ पर एफआईआर दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अजित कुमार

बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड और दो शिक्षामित्रों से मांगा स्पष्टीकरण

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दर्ज कराया एफआईआर

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश)। सरकारी विद्यालय में पीडीए की पाठशाला का आयोजन करना समाजवादी पार्टी के विधायक को महंगा पड़ गया। ताजा मामला रानीगंज विधानसभा के गौरा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर कला का है जहाँ के हेड मास्टर बृजेश को निलंबित करते हुए सपा विधायक आरके वर्मा सहित तीन नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी गौरा की शिकायत पर फतनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 329(4),189(2),127(2),की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वही विधायक आरके वर्मा पर आरोप है कि वह मर्जर विद्यालय पहुंचे,जिसके बाद सरकारी विद्यालय के गेट का ताला तोड़कर अपने नेताओं के साथ गांव और इलाके के बच्चों को लेकर स्कूल में गए,जहा पेयरिंग विद्यालय में सपा और PDA का पोस्टर लगाकर पीडीए की पाठशाला का आयोजन किया।

विधायक ने अपने नेताओं के साथ सरकारी विद्यालय का राजनीतिकरण किया। वही पीडीए पाठशाला का सरकारी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने का वीडियो भी बना कर वायरल करा दिया। वीडियो वायरल होते ही बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया,जिसकी जांच में स्कूल के हेडमास्टर बृजेश सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम के आदेश पर बीएसए भूपेंद्र ने निलंबित करते हुए विभाग जांच बैठा दिया है,जबकि दो शिक्षा मित्रों से पीडीए की पाठशाला आयोजन होने पर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। 

रानीगंज सपा विधायक डॉ आर के वर्मा, शेर बहादुर यादव, अमरपाल यादव और अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वही बताया जा रहा है कि बुधवार को विधायक डॉ आर के वर्मा ने सरकारी स्कूल में पीडीए की क्लास चलाई। जिसका वीडियो बना कर वायरल किया,जिससे पेयरिंग स्कूल के खिलाफ अफवाह फैलाई।

वही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर तीन लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके ऊपर जबरन विद्यालय में घुसकर बच्चों को इक्कठा करके कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है, मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?