वज्रपात की चपेट में आईं मनरेगा की महिला मजदुरें, तीन गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

म्योरपुर (सोनभद्र) । ग्राम पंचायत खैराही के पुरानी खैराही गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वज्रपात की चपेट में आकर मनरेगा के तहत सड़क मरम्मत कार्य में लगीं 9 महिला मजदूरें झुलस गईं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है, जिनका इलाज म्योरपुर सीएचसी में जारी है।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे काम कर रही मजदूरों में कुछ पास के एक घर में शरण लेने चली गईं, जबकि कुछ महिलाएं पास के महुआ के पेड़ के नीचे जा छिपीं। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लीलावती (40), प्रमिला (35) और शीला (27) गंभीर रूप से झुलस गईं।
वहीं पूजा (27), कलावती (48), फूलबस (50), सविता (28), और अनीता (26) आंशिक रूप से झुलस गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान के सहयोगी सीताराम ने डायल 102 पर फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर सभी घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर लाया गया।

महिला चिकित्सक डॉ. पल्लवी सिन्हा द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
ग्राम विकास अधिकारी अरशद अली ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को इलाज के लिए भिजवाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए प्रशासन सक्रिय है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार दुबे ने पीड़ितों के उचित उपचार और मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?