सी एस पाण्डेय
बभनी (सोनभद्र) । चपकी गांव में पांच वर्षीय मासूम की बाउली में डूबने से मौत की हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी पांच वर्षीय सोनम पुत्री सूरज की बांउली में डूबने से मौत हो गई। परिवार के लोग धान रोपाई कर रहे थे बच्ची खेलते खेलते बाउली में जा गिरी।करीब चार बजे बाउली से शव निकाला जा सका।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूरज को दो लडकी और एक लड़का है जिसमें से एक बच्ची की पानी मे डूबने से मौत हो गई।मां का रो रो कर बुरा हाल था । ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया।







