पेड़ ही जीवन का आधार” अभियान से युवाओं को मिल रही नई सोच और नई राह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- संदीप मिश्रा ने रोपित कराए पौधे, युवाओं से पर्यावरण के प्रति जागरूक बनने की अपील

सोनभद्र । “पेड़ हैं तो प्राण हैं” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन और प्रकृति के साथ जुड़ाव का संदेश है जिसे संदीप मिश्रा पूरे जनपद में एक जनांदोलन के रूप में स्थापित कर चुके हैं। अभियान के माध्यम से वे युवाओं को न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की सीख दे रहे हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ रहे हैं।

इसी क्रम में बुधवार को राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र (401) के कम्हरिया स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रबंधक रविंद्र बहादुर सिंह पटेल व छात्रों की उपस्थिति में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सभी ने मिलकर पौधों की रक्षा और संवर्धन का संकल्प भी लिया।

संदीप मिश्रा ने युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर कम से कम पाँच पौधे अवश्य लगाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

इसके साथ ही मिश्रा ने सामाजिक भावनाओं का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए खलियारी में स्व. रामशकल पांडेय, तेनुआ में प्रधान के पिता स्व. लालबर्ती यादव और रमेश यादव की स्मृति में उनके निवास स्थानों पर जाकर पौधे लगाए और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

यह अभियान जहां एक ओर हरियाली बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर संवेदना और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर नौजवानों को एक नई दिशा देने का काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?