नौगढ़ के बरबसपुर कंपोजिट विद्यालय की जर्जर छत से टपकता पानी, बच्चों की जान पर बना खतरा, राजस्थान के झालावाड़ हादसे से नहीं लिया सबक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरबसपुर कंपोजिट विद्यालय के दो कक्ष पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। छतों से लगातार पानी टपक रहा है और बच्चे इसी कक्ष में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, विद्यालय में कुल 11 अध्यापक और लगभग 200 छात्र है, बरसात के मौसम में स्थिति बेहद भयावह हो जाती है, क्योंकि कभी भी यह छत गिर सकती है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि यह भवन इतना जर्जर हो चुका है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में पढ़ रहे छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक जर्जर विद्यालय की इमारत गिर गई थी, जिसमें 07 मासूम बच्चों की जान चली गई। उस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बावजूद चंदौली जिले में स्थित बरबसपुर कम्पोजित विद्यालय जैसे जर्जर भवनों की ओर जिम्मेदार विभागों का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो झालावाड़ जैसी त्रासदी यहां भी हो सकती है।

खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम कनौजिया ने कहा कि जर्जर कक्ष का मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द विद्यालय की जर्जर छत को दुरुस्त किया जाए या बच्चों के लिए सुरक्षित भवन उपलब्ध कराया जाए।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?