चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 दरोगाओं का हुआ तबादला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चदौली जिले में कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। इस निर्णय के तहत जिले के 29 उपनिरीक्षकों (SI) का तबादला किया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और पुलिसिंग को जनहित में और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, अलीनगर, मुगलसराय, बलुआ, सकलडीहा, बबुरी, चकिया, नौगढ़, चकरघट्टा और शहाबगंज समेत जिले के प्रमुख थानों पर नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। कई उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, तबादले में अधिकारियों की अब तक की कार्यशैली, उनके प्रदर्शन और क्षेत्रीय जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने विश्वास जताया है कि इस बदलाव से न सिर्फ थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि जनता को कानून व्यवस्था का बेहतर अनुभव मिलेगा।

प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को जिले की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक ठोस प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?