लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के नेत्र शिविर में 182 मरीजों की जांच, मोतियाबिंद के 21 मरीज भेजे गए चित्रकूट ऑपरेशन के लिए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा शनिवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 182 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया गया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मा एवं दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 21 मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में मैनेजर हेमराज यादव, डॉ. श्याम बाबू द्विवेदी, डॉ. विक्रम सिंह, दिलीप कुमार कुशवाहा, दयाराम सिंह व कुंवर सिंह समेत मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह, क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, कोषाध्यक्ष संगम गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 48 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा एवं दवाएं दी गईं। क्लब अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने बताया कि 26 अप्रैल तक कुल 3830 मोतियाबिंद मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है और अब तक 6923 मरीजों की जांच हो चुकी है।

लायंस क्लब के पदाधिकारियों राधिका सिंह, हरीश अग्रवाल, दया सिंह, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, श्याम बाबू, मुकेश जायसवाल और अभय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि यह सेवा कार्य वर्षों से निरंतर जारी है और अब तक सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे हैं। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज समाजसेवा की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?