सावन उत्सव में बच्चो ने की मनमोहक प्रस्तुति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के मां वैष्णो पब्लिक स्कूल में आज सावन उत्सव का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया। विद्यालय परिसर इस अवसर पर भक्ति, हरियाली और भारतीय सांस्कृतिक रंगों में पूरी तरह रंगा नजर आया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

इस दौरान कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कजरी गायन, झूला गीत, मेहंदी सज्जा, हरियाली रैली, तथा शिव-पार्वती नाटिका प्रस्तुत की। विशेष आकर्षण रहे छात्रों द्वारा पहने गए कलात्मक एवं पारंपरिक परिधान, जो सावन की हरियाली, लोक रंगों और सांस्कृतिक भावनाओं का प्रतीक बने। उनके वस्त्रों की कलात्मकता और रंग संयोजन ने पूरे वातावरण को जीवंतता से भर दिया।


विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने इस अवसर पर कहा बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक जुड़ाव ही हमारे विद्यालय की पहचान है। ऐसे आयोजनों से वे अपनी जड़ों से जुडते हैं।

वही प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने अपने संदेश में कहा ‘सावन केवल ऋतु नहीं, यह आत्मा को छूने वाला पर्व है। हमारे बच्चों ने जिस सुंदरता और समर्पण से प्रस्तुति दी, वह अत्यंत सराहनीय है।

विद्यालय की शिक्षिकाओं के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक, धार्मिक और रचनात्मक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। वही कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सावन माह की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी को प्रकृति से जुड़ने, हरियाली अपनाने और संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं ऋचा पांडेय, अर्चना भट्टाचार्य, अर्चना द्विवेदी, पुष्पलता, रीति अग्रहरि, उषा गुप्ता एवं प्रिया मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?