सी एस पाण्डेय
सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक विडियो वायरल करने का था आरोप
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का उसी गांव की नाबालिग किशोरी से दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक ने’ किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे।जब किशोरी के माता-पिता को इसकी जानकारी मिली, तो पिता ने 21 जुलाई को थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। बभनी पुलिस पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू दी। शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे आरोपी सुनील कुमार गुप्ता (22) पुत्र पन्नेलाल गुप्ता को मधुघुटरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी को पॉस्को एक्ट, आईटी एक्ट, छेड़खानी दुष्कर्म के आरोप में जेल भेज दिया है।







