स्टेट हाइवे पर खड़ी दो ट्रको मे अचानक लगी आग,जांच मे जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला-नारायनपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के बारी में बीती रात खड़ी दो ट्रको में सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई,जिससे दोनो ट्रक पूरी तरह जल गयी। वही दोनों खड़ी वाहनों में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी सी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती रात लगभग दो बजे की बतायी जा रही है। एक ट्रेलर व एक हाइवा बारी खनन क्षेत्र के दुर्गा नगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास सड़क के किनारे ही खड़ा थी तभी अचानक से उसमें आग लग गई। इस आग ने ट्रेलर व पास में खड़ी एक हाइवा ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इन दोनों ट्रक की आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में ट्रेलर व हाइवा जलकर क्षतिग्रस्त हो गयी।

इस दौरान वाहन के डीजल टंकी से डीजल सड़क पर गिरकर फैल गया गनीमत रही कि आग पास में अन्य वाहनों व दुकानों व घरों तक आग नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपेटे ऊपर से गुजर रहे विद्युत के तार तक पहुंच रही थी जिससे बिजली विभाग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया और हाइवे के एक लेन से दूसरे वाहनो को आवागमन जारी रखा गया। 

वही बताया जा रहा है कि इस दौरान आग की चपेट से दूर संचार विभाग की केबल तार व आसपास के घरों के विद्युत कनेक्शन के तार भी जल गए। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने के बाद विद्युत आपूर्ति व यातायात बहाल किया गया। अभी तक ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका,स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?