विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक में हुई संकल्प दिवस पर चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- स्थापना दिवस और अखंड भारत संकल्प दिवस की तैयारियों पर विमर्श

O- नए पदाधिकारियों की घोषणा

बभनी (सोनभद्र) । बभनी प्रखंड में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्थापना दिवस एवं अखंड भारत संकल्प दिवस के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा करना था। इसके साथ ही लव जिहाद, लब जिहाद और धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री सोनभद्र विभाग के नरेंद्र और जिला मंत्री रेणुकूट उपेंद्र जी के मौजूदगी मे कमेटी गठन किया गया।रवि शंकर पांडे को प्रखंड उपाध्यक्ष, सुनील गुप्ता को प्रखंड संयोजक, मनीष को विद्यार्थी संपर्क प्रमुख, श्यामजी को सत्संग प्रमुख, विकेश को संपर्क प्रमुख और राजेंद्र पांडे को प्रखंड संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सभी कार्यकर्ताओं ने तीन बार ओम का उच्चारण करके किया। इस अवसर पर विकास,मयंक, राजेंद्र, मनीष, सुनील, श्यामजी, रविशंकर के अलावा गुंजा देवी, प्रियंका देवी, कलिंगा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?