48 घंटे बाद डूबे युवक को नही खोज पाई एनडीआरएफ की टीम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

दुद्धी (सोनभद्र) । बीते 48 घंटे पहले कनहर नदी में डूबे युवक को एनडीआरएफ की टीम नही खोज पाई। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पिपरडीह निवासी संतोष कुमार 35 पुत्र सुरेश बीते सोमवार की शाम करीब छः बजे अपने एक लड़के के साथ कनहर नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। पहली ही डुबकी में युवक डूब गया। कुछ देर तक बच्चे अपने पिता की तलाश किया।

नही मिलने पर घर मे परिजनों को सूचना दिया। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने देर रात तक नदी में टोर्च के सहारे काफी खोज बिन किया। जबकि ग्राम प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि आस पास के सभी गांव के नदियों के किनारे पहुँच कर खोजबीन किया गया। लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। घटना के तीसरे दिन पहुचीं एनडीआरएफ की टीम भी खोजने में असफल दिखाई दिया। घटना स्थल पर पहुँच पूर्व विधायक हरिराम चेरो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पानी मे तलाश जारी रखी है।

बताया जाता है कि विधायक हरिराम चेरो का डूबा युवक खास रिश्तेदार है। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस व कस्बा चौकी इंचार्ज जय शंकर रॉय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Comment

1351
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?