नौगढ़ में बड़ा हादसा,डीएपी खाद से भरी ट्रक पलटी, चालक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ जब शिवपुर वाराणसी से डीएपी खाद लेकर आ रही ट्रक सोमवार को सुबह लगभग 07:00 बजे मझगांवा कोऑपरेटिव के पास पलट गई। आस पास के लोगों ने बताया ट्रक को मोड़ने में ट्रस फिसल गया जिससे ट्रक पलटी गई।

चालक की पहचान श्यामसुंदर के रूप में हुई

चालक की पहचान श्यामसुंदर (35) के रूप में हुई है, जो चंदौली का निवासी है। हादसे में चालक को चोटें आईं, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया। घायल चालक को तत्काल नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। चिकित्सा ने प्राथमिक उपचार किया।

स्थानीय प्रशासन कर रहा जांच

स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे है। खाद से भरी ट्रक के पलटने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?