अमित मिश्रा
सोनभद्र। “पेड़हैंतोप्राणहैं” अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने सदर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण मुहिम शुरू की है। इसके तहत शनिवार को करवनिया पडरी और लेडुआ बूथ क्षेत्रों में पेड़ लगाए गए, जहां स्थानीय युवाओं ने प्रत्येक पेड़ की सुरक्षा का संकल्प लिया।
मिश्रा ने बताया कि यह अभियान विधानसभा के बूथ नंबर एक से लिए गए संकल्प का विस्तार है, जिसके तहत 401 विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य हर गांव में पेड़ लगाने और युवाओं को इस मुहिम से जोड़ने का है। खुशी की बात है कि लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।”
इस अवसर पर अभियान से जुड़े लोगों ने जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह से किसानों के लिए डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी की, ताकि कृषि कार्यों में किसानों को कठिनाई न हो।
कार्यक्रम में आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, विजय चौहान, पुष्पा देवी, त्रिलोकी जायसवाल, अनिल बिंद, धीरज कनौजिया, अभिनव विश्वकर्मा, दीपक बिंद, निरजा विश्वकर्मा और विवेक जाटव सहित सैकड़ों युवा व ग्रामीण उपस्थित रहे। अभियान की सफलता से उत्साहित संयोजक ने कहा कि यह मुहिम जल्द ही पूरे जिले में फैलाई जाएगी।







