आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । बीती रात लगभग 9 बजे तेज बिजली कड़कने और मूसलाधार बारिश के बीच सलैयाडिह ग्राम पंचायत के लैंपस रोड स्थित बियार बस्ती में एक हृदयविदारक घटना घटी। ग्राम निवासी शंभू बियार (40 वर्ष) अपने घर के चबूतरे पर बैठे थे कि अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विंढमगंज ले गए, जहां डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार को सूचना देते हुए थाना प्रशासन को मेमो भेजी गई। आज सुबह उप निरीक्षक सुनील राय ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को अंतिम परीक्षण के लिए दूधदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

मृतक शंभू बियार स्वर्गीय विशेश्वर बियार के पुत्र थे और अपने पीछे पत्नी अनीता देवी, दो बेटों ओमप्रकाश (15 वर्ष) और करन (12 वर्ष) को छोड़ गए हैं। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है, और मौके पर मातम का माहौल छाया हुआ है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह (किशु सिंह) ने बताया कि रात में बारिश रुकने के बाद ही मृतक के परिजनों ने उन्हें सूचना दी। उन्होंने कहा, “यह एक दुखद घटना है। पुलिस प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।”

इस मौसम में अक्सर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं, जिससे जानमाल का नुकसान होता है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?