73 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार दो फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- झासूगोडा ओडिशा से प्रयागराज ले जा जाया रहा था गांजा

O- नधिरा के जंगल में घघरी जाने वाले संपर्क मार्ग से पुलिस ने पकड़ी गांजा की गाड़ी

बभनी (सोनभद्र) । झासूगोडा ओडिशा से कार में प्रयागराज ले जाया जा रहा गांजा को बभनी पुलिस ने शुक्रवार के शाम को नधिरा के जंगल में पकड़ लिया। पुलिस को देखकर गांजा तस्कर भागने लगे जिसमें एक को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दो तस्कर जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए तस्कर को पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार के शाम को नधिरा के जंगल में एक एक्सयूवी कार खड़ी थी।कार के अंदर कुछ लोग बैठे थे इतने में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि नधिरा के जंगल में घघरी की तरफ जाने वाली संपर्क मार्ग पर एक कार खड़ी है।कार में गांजा होने की संभावना है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नधिरा के जंगल में पहुंचने पर पाया कि एक कार खड़ी है। पुलिस को देखते ही कार में बैठ लोग भागने लगे। इतने में दौड़ाया गया तो एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि जंगल का फायदा उठाकर दो लोग भागने में सफल हो गए। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वे लोग झासूगोडा ओडिशा के भक्ता चरण राणा से गांजा लेकर प्रयागराज में राजेश सोनकर के यहां ले जा रहे थे। भागने वाले व्यक्तियों का नाम उसने मोहम्मद सरताज खां तथा मोहम्मद आसिफ खां निवासी नीम सराय मुंडेरा मंडी गेट धूमनगंज प्रयागराज बताया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो कार के डिग्गी में पीछे दो बोरियों में गांजा मिला।जब बोरियों का वजन कराया गया तो प्रत्येक बोरी में 12- 12 पैकेट गांजा मिला जिसका कुल वजन 73 किलो 360 ग्राम गांजा पाया गया। गांजा की कुल किमत 14 लाख छह हजार पांच सौ पचास रुपए बताया गया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि गिरफ्तार हुए तस्कर के साथ ही इसमें चार लोगों प्रकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासी हरपुर थाना कोतवाली नगर बलिया, मोहम्मद सरताज, मोहम्मद आसिफ तथा बेचने वाले भक्ता चरण राणा तथा खरीदने वाले राजेश सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार हुए तस्कर प्रकाश यादव को जेल भेजा जा रहा है जबकि और लोगों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले टीम में सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव,हेड कांस्टेबल चंद्रकेश पांडेय,राम आशीष यादव तथा सुधीर यादव शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?