नौगढ़ में नहर में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के जयमोहनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। 38 वर्षीय युवक राजू पुत्र रामगती की कूड़ा रजवाहा माइनर नहर में डूबने से मौत हो गया। बताया जा रहा है कि वह नहर के किनारे टहल रहे था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और तेज बहाव में डूब गया।

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक की पत्नी रिंकी रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पांच वर्षीय पुत्र विवेक और एक माह की नवजात बेटी के ऊपर से पिता का साया उठ गया। मृतक की पत्नी रिंकी का कहना है कि अब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश कैसे होगी।

सिंचाई विभाग की लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण माइनर नहर की पटरी टूट गई थी, जिससे कई घरों में पानी घुस गया था। इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना मिलने पर चकरघट्टा थाना प्रभारी दयाराम गौतम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप जिलाधिकारी ने सर्किल लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच शुरू करवा दी और परिजनों को आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद शासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?