80 से अधिक ई-रिक्शा/टोटो का चालान काटा, यातायात पुलिस ने चलाया सख्त अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- एसपी के निर्देश पर बिना नंबर प्लेट व कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 80 से अधिक ई-रिक्शा और टोटो वाहनों का चालान काटा। यह कार्रवाई बिना नंबर प्लेट, कागजात के अभाव या नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने के खिलाफ की गई।

यातायात प्रभारी टीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि “जिला मुख्यालय में चल रहे अवैध और नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा/टोटो पर सख्त कार्रवाई की गई।” इसके अलावा, चट्टी चौराहे पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ गोष्ठी करके यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें कानून का पालन करने की हिदायत दी गई।

इस अभियान के दौरान टीएसआई भरत राय, सगम सिंह, बबलू यादव, एजाज खान समेत कई यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी मीणा ने कहा कि “नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।”

यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर रहेगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना नंबर प्लेट, गैर-पंजीकृत वाहन या नाबालिग चालकों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?