जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए युवाओ ने लिया पेड़ है तो प्राण है का संकल्प: संदीप मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गांव-गांव पहुंच कर युवा कर रहे वृक्षारोपण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के घटते वन क्षेत्र व बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित करने का संकल्प पेड़ है तो प्राण हैं के संयोजक सन्दीप मिश्र के नेतृत्व में युवा गांव-गांव पहुंच कर वृक्षारोपण कर रहा है। इस संकल्प के विषय मे संदीप मिश्रा ने बताया की पृथ्वी पर पेड़ है तो मनुष्य सहित सभी जीव जंतुओं का प्राण हैं। इस संकल्प को लेकर युवाओं के साथ 401 विधानसभा के विभिन्न बूथ पर पेड़ लगाकर जो संकल्प लिया गया है कि विधानसभा के हर एक बूथ पर पेड़ लगाकर व पर्यावरण के प्रति लोगों को पूरे विधानसभा में जनजागरण किया जायेगा।

आज जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों नौजवानो के साथ पेड़ लगाया गया व विधानसभा के आमजन की सबसे बड़ी पिडा रेलवे क्रासिग ओबर ब्रीज को बनाकर जन जन की पिडा को दूर करने की मांग नौजवानो द्वारा की गयी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से अतुल चौबे, ऋषभ चौबे, सत्यम पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिन्द, धीरज कनौजिया, सुनील यादव, विवेक जाटव, सुरेश बियार, गुड्डू धागर , बबलू चेरो, सियाराम पनिका, शिवा पटेल, धीरेन्द्र मौर्य, राजू कुशवाहा, मनोज प्रजापति, रामाधार विश्वकर्मा, पवन बिन्द, रोहित सिंह, उदित चौहान , रवि चौहान, पीयूष केसरी, राबिन श्रीवास्तव, मनोज अग्रवाल, अक्षय गुप्ता, संजय केसरी, सतोष कुमार , लालू गोंड़, अजय सोनी, मनीष सोनकर, सचिन सोनकर, रामबाबू पटेल , अरविन्द पटेल, सुरेन्द्र गुप्ता व सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?