मृतक लेखपाल सुभाष मीणा के मामले को लेकर लेखपाल संघ ने डीएम को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हापुड़ में गलत निलंम्बन के बाद मृतक से संगठन में आक्रोश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। हापुड़ में जिलाधिकारी द्वारा निलंबित किये गए लेखपाल सुभाष मीणा के मामले को लेकर जनपद के लेखपालों ने मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौप कर आवाज बुलंद किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह ने बताया कि प्रान्तीय संगठन उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आहवान पर पूरे प्रदेश के समस्त जनपदो के तहसील में विरोध दर्ज कराया गया। 

वही जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी के द्वारा बिना जांच किए जनपद हापुड़ में कार्यरत लेखपाल सुभाष मीणा को निलम्बित किया गया जिससे आहत होकर सुभाष मीणा की अवसाद व तनाव में जाने के कारण मृत्यु हो गई, जो अत्यन्त हृदय विदारक घटना हैं। इस हृदय विदारक घटना से क्षुब्ध होकर घटना के विरोध में बीते सोमवार को जिले के सभी तहसीलो पर प्रातः 10.00 से 2.00 बजे तक कार्य बहिस्कार किया जा रहा हैं।

उक्त घटना के क्रम में मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन लेखपाल संघ के अध्यक्ष/मंत्री द्वारा दिया गया। मौके पर जिलाअध्यक्ष सोनभद्र एवं सभी पदाधिकारीगण तहसील सदर सतप्रतिशत उपस्थित रहे।


इस मौके पर मुख्य रूप से सुबोध सिंह, साजिद खान,संजय सिंह, सिंह,हृदयेश ,भगवान, मनोज,पंकज,रत्नेशअरविंद, संजीव कुमार, मनीष, रेशमा कंचन, श्वेता सिंह, निशा, मनीष सिंह,अनिता रूबी, प्रियंका, प्रिया आदि लेखपाल उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?