किसानो को नही मिल रही डीएपी खाद और सरकार कर रही आय दोगुनी करने का दावा: पूर्व विधायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

डीएपी खाद नही मिलने पर समाजवादी पार्टी करेगी सड़क जाम

ऊचे दामों पर डीएपी खाद प्राईवेट दूकान से किसान खरीदने को मजबूर:रमेश

बी फैक्स करमा समिति का किया आकस्मिक निरीक्षण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में समय से मानसून आने से धान की रोपाई किसानो ने शुरू कर दिया है जिससे डीएपी खाद की मांग बढ़ गयी है तो वही खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान नही हो रहा है। आज किसानो की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रमेश चन्द्र दुबे ने बी फैक्स करमा पर पहुंच कर किसानों का हाल जाना और डीएपी खाद नहीं मिलने पर चिंता जताया।

घोरावल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश चंद दूबे ने बी फैक्स करमा समिति पहुंचे तो किसानों ने बताया कि करमा क्षेत्र के सोसायटी पर डीएपी खाद नहीं मिलने से मजबूरी में प्राईवेट दूकान से ऊंचे दामों में खाद लेने के लिए विवश हो रहे हैं। इस समय किसान को डीएपी खाद के स्थान पर बीस बीस किलो जीरो डाई मिल रही है जो किसान के लिए धान की रोपाई में काम नहीं करती है।

वही पूर्व विधायक ने एआर लएम से वार्ता कर जिले मे डीएपी खाद की किल्लत होने की जानकारी दिया तो उनके द्वारा बताया गया कि जनपद सोनभद्र को लगभग साढ़े पांच हजार बोरी खाद भेजी गई है तो किसानों को क्यों नही मिल रहा है। हम एआर से बात करते है।

इस दौरान श्री दूबे ने कहा कि अगर समय रहते डीएपी खाद केन्द्रों पर नही आईं तो हम किसानों के साथ रोड जाम कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?