नौगढ़ पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ (चंदौली) पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर नौगढ़ पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी रमेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय के निर्देशन में वारंटी अभियुक्त लालधारी अगरिया (उम्र 65 वर्ष) पुत्र देवसरन निवासी ग्राम जयमोहनी मूर्तिया थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली को उसके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त पर था NBW

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मा0 न्यायालय चकिया चंदौली द्वारा निर्गत NBW था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही की है और अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस की इस सफलता से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. रमेश यादव प्र0नि0 थाना नौगढ़
2.उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय, थाना नौगढ
3. हे0का0 बृजेश पाल थाना नौगढ़

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?