अमित मिश्रा
ट्रक की केबिन में मिला शव, ट्रक के पीछे लाइन में लगे ट्रक चालकों द्वारा केबिन खोलने पर हुई जानकारी
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया बाजार में खड़ी ट्रक की केबिन में वाहन चालक का शव सन्दिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक वाहन चालक के छोटे भाई अजय जायसवाल निवासी सलखन मूंगा टोला थाना चोपन ने बताया कि मेरे बड़े भाई नंदलाल जायसवाल पुत्र राम लखन जायसवाल ट्रक चालक थे जो थाना शक्तिनगर के खड़िया क्षेत्र में सोमवार की शाम को वाहन पर राखड़ लोड करने के लिए वाहन को लोडिंग के लिए लाइन में लगे थे। वही लाइन में लगे पीछे के वाहन चालको ने अपनी वाहनों को आगे बढ़ाना चाहा तो देखा आगे खड़ी वाहन की कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखी तो केबिन के पास जाकर आवाज लगाई लेकिन अंदर से चालक द्वारा भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर स्थानीय लोगों व चालकों ने केबिन का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो चालक मेरे बड़े भाई की मृत अवस्था में शव पड़ा मिला। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गए है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई। घटना की जानकारी मिलते हम लोग भी पहुंच गए। चालक की पत्नी चंद्रावती व दो नाबालिक बच्चों में पुत्री प्रियंका कक्षा 9 छात्रा व पुत्र प्रियांशु कक्षा 7 का छात्र है । जिनका रो-रो कर बुरा हाल है ।







