जन अधिकार पार्टी की मासिक बैठक में विधानसभा वार संगठन की समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी जनपद सोनभद्र की माशिक बैठक सिचाई डाक बंगला रावर्ट्सगंज में सम्पन्न हुई ।माशिक बैठक में आये मुख्य अतिथि विंध्य मंडल अध्यक्ष रामचंद्र त्यागी ने जिला कमेटी सोनभद्र एवं विधान सभा इकाई घोरावल, रावर्ट्सगंज, ओबरा एवं दुद्धी के संगठन की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए पंचायत चुनाव की तैयारी में मजबूती से लग जाने को कहा ।
विशिष्ठ अतिथि वाराणसी मण्डल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि जिस संबिधान की बदौलत बहुजन समाज सुरक्षित है एवं अपने हक अधिकारों को प्राप्त करता है उस सम्बिधान को आज की सरकार समाप्त कर ऊच नीच विचार धारा वाला संविधान लागू कर बहुजन समाज को लाचार गुलाम बनाना चाहती है जिसे जन अधिकार पार्टी किसी भी दशा में बरदास्त नही करेगी ।
जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी आंदोलन का नाम है जो सत्ता के साथ ब्यवस्था परिवर्तन करना चाहती है जिससे बहुजनो के साथ हो रहे अन्याय,अत्याचार बंद हो सके और यह तभी सम्भव है जब देश मे संविधान का राज अस्थापित होगा।
मण्डल सचिव/जिला प्रभारी श्रीपति विश्वकर्मा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी चाहती है कि देश मे जाती जनगणना कराकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्रो में संख्या के अनुपात में लोगो की हिस्सेदारी सुनिश्चित किया जाए जिससे हर जाति समाज के लोगो को उनका हिस्सा प्राप्त हो सके ।बैठक में घोरावल विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य, अनुरुद्ध सिंह,लाल बहादुर सिंह,विजय मौर्य,भागवत सिंह,सुक्खू प्रसाद,राजेंद्र देहाती,राजनाथ सोनकर सहित अनेको पदाधिकारी/ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संचालन जिला महासचिव रविरंजन शाक्य ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?