नौगढ़ में 25वें दिन भी जारी रहा वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) स्थित जयमोहनी रेंज कार्यालय परिसर में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 25वें दिन भी लगातार जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और त्वरित समाधान की मांग दोहराई।

धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाजीत यादव ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी लगातार कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अब तक संगठन को केवल आश्वासन देकर गुमराह किया गया है, जबकि धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर यही रवैया बना रहा तो हमें आंदोलन को और अधिक तेज करना होगा।”

महिला कर्मचारी शारदा ने कहा कि “वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ लंबे समय से भेदभावपूर्ण व्यवहार हो रहा है। हमें न नियमित किया जा रहा है और न ही बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह हमारे सम्मान और अधिकार दोनों के साथ खिलवाड़ है।”

धरने में दैनिक वेतन भोगी संगठन के अन्य सदस्य भी भारी संख्या में शामिल रहे और एक सुर में चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?