शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंर्तगत आज जनपद में शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति का गठन करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर डा० प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल एनयूएचएम द्वारा शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति के गठन के लिए अध्यक्ष मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त संयुक्त अध्यक्ष व समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक का शुभारम्भ किया गया।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति को अवगत कराया गया कि जनपद में 3 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रावर्ट्सगंज, ओबरा एवं रेनुकूट -पिपरी एवं 6 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें समस्त स्वास्थ्य सम्बन्धित सेवायें प्रदान की जा रही है।

वही नोडल एनयूएचएम द्वारा शहरी स्वास्थ्य समन्वय समिति के कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं का सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित करते हुए निराकरण कराना है। जिससे की शहरी क्षेत्र के मलिन बस्ती, संवेदनशील आबादी को चिन्हित करते हुए उनको स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराना। निर्धारित लक्ष्यों के प्रति मासिक उपलब्धियों एवं कमियों आदि के कारणों की समीक्षा करना।

बैठक मे मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, नगर पालिका सोनभद्र की अध्यक्ष  रूबी प्रसाद, दिग्विजय सिह अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरी, डा० टीपीसिंह, आईएमए अध्यक्ष, डा० एचपी सिंह, आईएमए सचिव, डा० गुलाब शंकर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, नोडल एनयूएचएम, डा० गिरधारी लाल, जिला प्रतिरक्षण आधिकारी, डा० जेपी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, हरिमोहन, सीडीपीओ, बृजेश पटेल, सिटी मैनेजर, डूडा, राकेश कुमार कन्नौजिया जिला शहरी स्वास्थ्य समन्वयक एवं यूपीसेफ, टीएचएसयू, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?