अमित मिश्रा
पर्यावरण के संकल्प का प्रकटिकरण है एक पेड़ मां के नाम:जगत मोहन
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर ब्लाक अंतर्गत साधन सहकारी समिति सजौर परिसर में एक पौधा मां के नाम अभियान के द्वितीय चरण के तहत मुख्य अतिथि बलदेव सिंह संचालक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर सोनभद्र एवं जगत मोहन मिश्रा अध्यक्ष साधन सहकारी समिति सजौर द्वारा पौधरोपण करते आयोजित की गई गोष्ठी में मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के लिए दिलाई गई शपथ।
इस दौरान बलदेव सिंह संचालक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर सोनभद्र , जगत मोहन मिश्रा अध्यक्ष साधन सहकारी समिति सजौर ने बताया कि आज हम सभी लोग प्रकृति से जो पाया है, उसे लौटाने का प्रयास है पौध-रोपण। वही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रकटिकरण है एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम जिसमें उपस्थित लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर पेड़ लगाने की अपील करते हुए सभी को शपथ के माध्य से संकल्प दिलाया गया।
डीडीएम नाबार्ड आनन्द कुमार पाण्डेय व एलडीएम, सलन बागे देवेंद्र प्रताप सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को संवारने के उनके मन के भाव और संकल्प का प्रकटिकरण है। पौध-रोपण का यह अभियान, परमात्मा से प्रकृति के रूप में जो हमें प्राप्त हुआ है, उसे वापस लौटाने का एक प्रयास भी है। विकास के क्रम में हुए प्रकृति के क्षरण की प्रतिपूर्ति करने और संतुलन बनाए रखने में भी पौध-रोपण से मदद मिल रही है।
इस मौके पर समिति सचिव कमलेश शर्मा और अमित कुमार, सूरज मिश्रा, बंटी पांडे आशुतोष कुमार मिश्रा ( संचालक सदस्य)
मनोज चौबे (सभासद नगर पालिका परिषद सोनभद्र)मौजूद रहे।







