खबर का असर, ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद, बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर शुरू हुआ सड़क के  मरम्मत का कार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीयूष कुमार

बीजपुर (सोनभद्र)। लंबे इंतजार और ग्रामीणों के लगातार विरोध के बाद आखिरकार पीडब्ल्यूडी विभाग की नींद टूट ही गई। विभाग ने गुरुवार को रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर बने खतरनाक गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। सड़क पर गिट्टी सोलिंग डालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

बताते चलें कि बीते एक वर्ष से रेणुकूट-बीजपुर मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना किसी जंग जीतने से कम नहीं था। बारिश ने स्थिति और गंभीर कर दी। जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। कई लोग इस मार्ग पर घायल भी हो चुके हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बार-बार प्रशासन को पत्र प्रेषित कर इस सड़क की बदहाली पर चिंता जताई थी और जिलाधिकारी से तत्काल मरम्मत कार्य कराने की मांग की थी। आखिरकार गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने गड्ढों को भरने के लिए सोलिंग का कार्य शुरू कर दिया।

इस संबंध में विभाग के एक्सीयन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गड्ढों को भरने का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही पूरे मार्ग को सुरक्षित और सुगम बना दिया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि गड्ढे भरने से फिलहाल कुछ हद तक परेशानी कम जरूर होगी, लेकिन स्थायी समाधान जरूरी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?