नाली निर्माण में भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा: कौशल शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण के विभिन्न अन्य समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन प्रेषित किया और कहा कि यदि शीघ्र इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तो व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराया जायेगा।इस दौरान संगठन के सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि निर्माण कंपनी द्वारा नाली की गंदगी उठाकर सड़क पर फेंका जा रहा है जिससे मच्छर जनित रोग एवं संक्रामक बीमारी फैलने की पूरी पूरी आशंका बनी हुई है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष को भी अवगत कराया जा चुका है , उन्होंने कहा कि नाली निर्माण के पूर्व स्थानीय लोगों से इस मुद्दे पर न ही कोई सलाह ली गई न ही इस बात का ध्यान रखा गया कि सड़क से ऊपर नाली होने पर सड़क पर जो जल भराव होगा उससे नगर वासियों को कैसे निजात मिलेगी एवं जिन लोगों के घर का पानी नाली के नीचे होगा उसके घर का पानी का निकास कैसे होगा।

नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, प्रतीक केसरी शिवम केसरी ने कहा कि 36 करोड़ 7 लाख से लगभग 13.7 किलोमीटर नाली का निर्माण कराया जा रहा है जो आने वाले दिनों में नगर के लिए निष्प्रयोज्य साबित हो रही है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि नाली में बहने वाला पानी आखिरकार जाएगा। इस तरह के कई सवालों पर अधिकारी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। 

इस मौके पर कौशल शर्मा, प्रशांत जैन, प्रितपाल सिंह, राजू जायसवाल, यशपाल सिंह, नागेंद्र मोदनवाल, धर्मेंद्र प्रजापति विनोद जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रतीक केसरी, शिवम केशरी, अमित वर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?