जनरल स्टोर मे शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखो का हुआ नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा अरौली में शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर में आग लग गया जिससे लाखो रुपए का सामान जलकर ख़ाक हो गया। वही ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अरौली में पंचायत भवन के पास मथुरा प्रसाद जायसवाल पुत्र स्व. उग्रह नारायण जायसवाल अपने रहने वाले घर से कुछ दूर बने दूसरे मकान में परिवार के भरण पोषण के लिए जनरल स्टोर की दुकान खोल रखे हैं। बीती रात को दुकान बंद कर अपने दूसरे मकान पर सोने चला गया लगभग 3:00 बजे भोर में बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान के बगल में रहने वाला जब भोर मे अपने नित्य क्रिया हेतु उठा तो कमरे से धुआं उठते देख हल्ला मचाया तथा दुकान मालिक को इसकी सूचना दिया।

दुकान मालिक सूचना मिलते ही जब पहुंचा और दुकान का ताला खोला तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था और जनरल स्टोर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

मकान मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया भूक्तभोगी के अनुसार जब तक आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखें फ्रिज के साथ लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। अब पीडिंत ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रशासन हुए नुकसान मे सहयोग करें ताकि मुझ गरीब के रोटी रोजी का जुगाड हो सके क्योंकि पीड़ित के भरण पोषण का वही एक मात्र रास्ता था।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?